May 21, 2026
IMG-20211120-WA0042

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 20 नवंबर 2021। श्रीडूंगरगढ़ थाने में शुक्रवार को दर्ज हुए दहेज के मामले में आरोपी पति को पुलिस ने समझाईश के लिए बुलाया। पति पुलिस के सामने ही पत्नी को मारने पर उतारू हो गया इस पर पुलिस ने पति को गिरफ्तार कर लिया। थानाधिकारी वेदपाल शिवराण ने बताया कि ढढेरु, बीदासर निवासी हीराराम जाट तथा उसकी पत्नी परिवादी रामकन्या को थाने बुला कर समझाईश की जा रही थी कि पति आग बबूला हो गया और धमकियां देने लगा तो उसे 151 में गिरफ्तार किया गया।