May 21, 2026
IMG-20211127-WA0009

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 27 नवंबर 2021। श्रीडूंगरगढ़ से बीदासर रोड पर लंबा जाम लगा है और करीब 50 ट्रक सड़क पर खड़े है। देर रात यहां बीदासर की ओर से श्रीडूंगरगढ़ की ओर आ रहा है कंक्रीट से भरा एक ट्रक रिड़ी जीएसएस के पास पलट गया जिससे निर्माणाधीन सड़क जाम हो गई है। सड़क पर कंक्रीट बिखर गई है व सड़क पर कार्यरत कर्मी सड़क खुलवाने के प्रयास कर रहें है। हालांकि किसी के चोटिल होने की कोई सूचना नहीं है और यहां से गुजरने वाले छोटे वाहन चालकों को बड़ी परेशानी का अनुभव हो रहा है। यहां से गुजर रहें जागरूक युवक गौरव टाडा ने बताया कि सड़क पूरी तरह खुलने में थोड़ा समय लग सकता है क्योंकि एक ओर सड़क बन रही है ओर दूसरी ओर ट्रक गिरा पड़ा है।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। देर रात बीदासर रोड पर ट्रक पलट गया।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। सड़क पर सड़क निर्माण कर्मी जाम खुलवाने का प्रयास कर रहें है।