August 30, 2026
00

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 29 नवबंर 2021। श्रीडूंगरगढ़ में नवनियुक्त मंत्रियों के आगमन पर स्वागत में उमड़े उनके समर्थकों के बीच कस्बे में लगातार धरने पर बैठे गोरक्षनाथ बस्ती के नागरिकों ने बस्ती का नियमन करने की तथा लगातार समायोजन के लिए संघर्ष कर रहें पंचायत सहायक व विद्यार्थी मित्रों ने मंत्रियों को ज्ञापन देकर न्याय की मांग की।

मेघवाल व भाटी से युवाओं ने मांगा न्याय।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। शुक्रवार को मंत्री गोविंदराम मेघवाल तथा रविवार को मंत्री भंवरसिंह भाटी के श्रीडूंगरगढ़ आगमन पर राजस्थान विद्यार्थी मित्र व पंचायत सहायक संघ श्रीडूंगरगढ़ इकाई के युवाओं ने दोनों मंत्रियों को शुभकामनाएं देते हुए स्थायिकरण किए जाने की मांग की। इस पर मंत्री मेघवाल ने आश्वासन दिया की शीघ्र ही सरकार आपके पक्ष में सकारात्मक निर्णय लेगी। दोनों मंत्रियों को ज्ञापन देने वालों में ब्लॉक अध्यक्ष महेश जोशी, श्यामसुंदर सारस्वत, सीताराम, महेंद्र भार्गव, जगदीश राजपूत, प्रभुराम डूडी, हर्षमोहन डबराल, दीनदयाल प्रजापत आदि पंचायत सहायक शामिल रहें।

707 दिन से धरने पर बैठे है, सुनवाई की गुहार लगाई।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। कस्बे में गोरक्षनाथ बस्ती वीरतेजा कॉलोनी संघर्ष समिति के नागरिक 707 दिन से धरने पर बैठे है। समिति संयोजक हेमनाथ जाखड़ ने भंवरलाल बुसिया, यासीन मनिहार, बबलू स्वामी, पप्पुराम मेघवाल सहित अनेक नागरिकों के साथ दोनों मंत्रियों से न्याय दिलवाने की मांग करते हुए ज्ञापन सौंपे। ज्ञापन में प्रशासनिक कार्रवाई में तोड़े गए मकानों का मुआवजा देने, दोषी अधिकारियों पर कार्रवाई करने तथा पट्टे बनाने की मांग की। जाखड़ ने बताया कि दोनों मंत्रियों ने उन्हें समस्या समाधान का आश्वासन भी दिया।