May 20, 2026
00

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 29 नवंबर 2021। श्रीडूंगरगढ़ में नेशनल हाईवे पर बने खाखी धोरा धाम के 84 वर्षीय संत रामानंद का आज सुबह देहांत हो गया और श्रद्धालुओं ने उन्हें भजन कीर्तन के साथ उनके गुरू खाखी बाबा की समाधि के निकट ही समाधि दी। इस दौरान श्रीडूंगरगढ़ का संत समाज व वीएचपी के भंवरलाल दुगड़ सहित समाज सेवी भैरूदान स्वामी, सत्यनारायण स्वामी, मनोज डागा, मदन सोनी सहित सैंकड़ो महिलाएं व पुरुष मौके पर उपस्थित थे। प्राप्त जानकारी के अनुसार संत रामानंद खाखी बाबा के शिष्य थे व बाल्यावस्था से यहीं ध्यान जप कर रहें थे। उनके निधन पर भजन कीर्तन करते हुए नागरिकों ने संत समाधि की प्रक्रिया संपन्न करवाई। महिलाओं ने पल्लू से मार्ग बुहार कर संत को सम्मान दिया।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। संत रामानन्द को समाधि देते श्रद्धालु।