May 20, 2026
00

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 1 दिसम्बर 2021। जिले में पट्टे बनाने में श्रीडूंगरगढ़ प्रशासन का नम्बर अव्वल रहा है और इससे प्रधान समर्थक काफी उत्साहित है। आज गांव कितासर में आयोजित भाटियान व कितासर बिदावतान में प्रशासन गांवो के संग शिविर में 400 पट्टों का वितरण प्रधान पति केसराराम गोदारा व सरपंच प्रतिनिधि भंवरलाल पुनिया व सरपंच प्रतिनिधि सांवरमल मेघवाल सहित किया। इस दौरान उपस्वास्थ्य केंद्र का पट्टा भी बनाया गया। गोदारा ने यहां राजकीय विद्यालय में 10 लाख रुपए की राशि मे टिन शेड के निर्माण की घोषणा की। गांव में पेयजल आपूर्ति के ट्यूबवेल में 900 मीटर बिजली डालने के निर्देश विभाग को दिए। दोनो सरपंचों व ग्रामीणों ने गोदारा का आभार प्रकट किया।  विधायक गिरधारीलाल महिया भी शिविर में पहुंचे और जनसमस्याएं सुनी व संबंधित विभाग को निस्तारण के निर्देश दिए। विधायक ने सभी विभागों के कार्यों का निरक्षण किया। सरपंचों ने विधायक का आभार प्रकट किया।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। कितासर भाटियान व कितासर बिदावतान 400 पट्टे बनाए गए।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। लाभार्थी को पत्र सौंपे महिया ने। ग्रामीणों किया विधायक का स्वागत।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। कांग्रेसी नेता केसराराम गोदारा का स्वागत कर आभार प्रकट किया सरपंचों ने।