May 20, 2026
00

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 1 दिसम्बर 2021। श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र में आज दिन भर सूर्य के दर्शन नहीं हुए और ठंडी हवाओं ने अपना असर दिखाया। मंगलवार रात से सर्दी बढ़ गई है और विभाग की चेतावनी के अनुसार आज पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो गया और इसका असर नजर आना शुरू हो गया है। विभाग ने येलो अलर्ट जारी करते हुए गुरुवार से जोधपुर, कोटा, जयपुर, उदयपुर व अजमेर संभाग में बरसात की चेतावनी दी है। कहीं कहीं ओलावृष्टि और तेज हवाओं के चलने के संकेत भी मौसम विभाग ने दिए है। विभाग ने कृषि मंडी व खेतों में खुले में अनाज व उपज नहीं रखने की सलाह दी है। अनाज को सुरक्षित भंडारण करने की बात कही है। श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र में ठंड के कारण नागरिकों की दिनचर्या पर व्यापक असर पड़ा है और विवाह समारोह में भी खलल पड़ रहा है।