May 20, 2026
00

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 3 नवंबर 2021। श्रीडूंगरगढ़ के गांव जाखासर में आज गांव की गुवाड़ में एक अवैध निर्माणाधीन दुकान का अतिक्रमण भारी विरोध के साथ पूरी तरह से हटा दिया गया है। ग्राम पंचायत ने आम गुवाड़ में बस स्टैण्ड के पास हरिरामजी मंदिर के पास कल्याणसर नया रोड बीज गोदाम के सामने किए गए अवैध कब्जे को हटाने का प्रस्ताव लिया। सरपंच ने उपखंड अधिकारी से जाप्ता मांग कर अवैध अतिक्रमण हटाने की मांग की जिस पर कार्रवाई करते हुए उपखंड अधिकारी दिव्या चौधरी ने अतिक्रमण हटवाने के निर्देश दिए। थानाधिकारी वेदपाल शिवराण ने एएसआई ईश्वर सिंह मय जाप्ता शांति व सुरक्षा व्यवस्था के लिए मौके पर भेजा। बड़ी संख्या में मौके पर ग्रामीण एकत्र हो गए व करीब एक घंटे की कार्रवाई के बाद जेसीबी ने पूरा निर्माण धवस्त कर दिया।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। भारी विरोध के बीच ग्राम पंचायत ने हटाया अवैध निर्माण।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। करीब एक घण्टे में जेसीबी ने पूरा निर्माण ध्वस्त कर दिया।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर एकत्र हुए।