






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 3 दिसबंर 2021। श्रीडूंगरगढ़ में आज सर्वाधिक चर्चा में सरकारी अस्पताल में हुआ बड़ा कारनामा है। हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. जगदीश गोदारा ने यहां एक स्वर्णिम पहल की है जिससे गरीब व मध्यमवर्गीय परिवारों के लिए एक आस की किरण जाग उठी है। डॉ. गोदारा ने अस्पताल में पहला सफल हड्डी ऑपरेशन किया है जिससे पूरे उपखंड के नागरिकों को अब श्रीडूंगरगढ़ में सरकारी अस्पताल में हड्डी रोग में ईलाज संभव होने के प्रबल आसार बन गए है। बता देवें अब तक राजकीय अस्पताल से सभी मरीज रैफर होकर बीकानेर में ही ईलाज करवाने को मजबूर थे। आज अस्पताल में भादासर निवासी 25 वर्षीय युवक जीवनराम की कोहनी की हड्डी का ऑपरेशन किया गया। युवक गुरूवार को बाइक से गिर कर चोटिल हुआ था और श्रीडूंगरगढ़ अस्पताल आया। यहां बीकानेर रैफर करने का रिवाज बदला और डॉ. गोदारा ने उसे भर्ती कर लिए।आज उसके हाथ की कोहनी का ऑपरेशन कर उसमें दो रॉड लगाई गई है। युवक के परिजनों ने डॉ. गोदारा व उनकी टीम का आभार प्रकट किया।
ये रहे शामिल
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। श्रीडूंगरगढ़ में इस ऑपरेशन से आम जनता को बड़ी राहत महसूस हो रही है और डॉ. गोदारा को कई प्रबुद्ध नागरिक शुभकामनाएं दे रहें है। डॉ. गोदारा के साथ ऑपरेशन थियेटर में नर्सिंग स्टाफ विजय, राजू, सिस्टर सुशीला, प्रदीप पांडे उपस्थित रहें। अस्पताल प्रभारी डॉ. एस.के. बिहाणी ने पूरी टीम को बधाई देते हुए उनके सफल प्रयास को सराहा।
अस्पताल में सीआरएम मशीन की सख्त जरूरत है।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। डॉ गोदारा ने टाइम्स को बताया कि अस्पताल में सीआरएम मशीन की सख्त जरूरत है जो करीब पांच लाख रूपए की लागत से आ सकेगी। गोदारा ने कहा कि यह एक लाइव एक्स-रे मशीन होती है जिससे क्रिटिकल हड्डी ऑपरेशन भी अस्पताल ही में संभव हो सकेंगे। बता देवें यह श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र के आम नागरिकों की ओर से दानदाताओं, दानदाता परिवारों, दानदाता संस्थाओं से अपील ही है कि क्षेत्र में इस मशीन की सुविधा से सैंकड़ो गरीब परिवारों को ईलाज मिल सकेगा।
श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र में आम नागरिक के जीवन को प्रभावित करने वाली खबरों के साथ सभी समाचारों से अपडेट रहने के लिए आप आज ही जुड़े श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स के साथ।





