






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 3 दिसम्बर 2021। श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र का कोई भी नागरिक अगर अभी रात को कालू रोड़ पर सफर कर रहा है उसे सावधान होने की आवश्यकता है। हद से ज्यादा क्षतिग्रस्त और नवनिर्माण के कार्य चलने के दौरान इस रोड़ पर श्रीडूंगरगढ़ कस्बे से करीब 5 किलोमीटर दूर गुंसाईसर की और शुक्रवार शाम 8 बजे एक गिरीट से ओवरलोढ़ ट्रेलर पलट गया एवं पुरा रास्ता पूर्णतया बंद हो गया है। सड़क बंद होते ही यहां वाहनों की लाईनें लगनी शुरू हो गई है। छोटी गाडियां, बडे ट्रक, बस आदि तो अब निकल ही नहीं पा रहे है एवं केवल पिकअप, बोलेरो जैसी गाडियां कच्चे में से निकल रही है। अभी अभी हुए इस हादसे के बाद सुबह तक सड़क बंद रहने का अनुमान लगाया जा रहा है। हालांकी वहां पर फंसे हुए लोगों ने प्रशासन को सूचना दे दी है एवं प्रशासन सक्रिय हो तो सड़क पर चल रहे निर्माण कार्य के ठेकेदार के पास उपलब्ध मशीनरी से त्वरीत सड़क खुलवाई जा सकती है। रात को बढ़ रही सर्दी के कारण मौके पर खड़े वाहन व उनमें सवार लोग खासे परेशान हो रहे है।




