May 20, 2026
00

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 4 दिसम्बर 2021। सेवा संस्कार में हो तो समाज में सम्मान स्वतः मिल जाता है। ये बात आज माहेश्वरी भवन आडसर बास में माहेश्वरी समाज सभा श्रीडूंगरगढ़ व माहेश्वरी युवा संगठन द्वारा आयोजित सम्मान समारोह में समाजसेवी ओमप्रकाश राठी ने कही। राठी ने सभी का आभार प्रकट करते हुए कहा कि किसी आयोजन में सामूहिक रूप से निभाए जाने वाले दायित्व सामाजिक समरसता को बढ़ाने के साथ ही समाज को गतिमान करते है। इस समारोह में हनुमान क्लब में गत 8 से 11 नवम्बर को आयोजित महेश खेल महोत्सव के सभी सहयोगियों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का आरंभ इस प्रतियोगिता के संयोजक ओमप्रकाश राठी, उत्तरी प्रादेशिक माहेश्वरी सभा के अध्यक्ष बाबुलाल मोहता, उपाध्यक्ष संजय करनाणी, जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश करनाणी, श्रीडूंगरगढ़ अध्यक्ष श्रीभगवान चांडक और मंत्री नारायण कलाणी ने महेश पूजन से किया। अतिथियों ने आयोजन में हनुमान क्लब के कार्यकर्ताओं, मीडियाकर्मियों, भोजन, आवास, भवन आदि व्यवस्थाओं में सेवाएं देने वाले स्वयं सेवकों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। इस दौरान पवन राठी, श्रीभगवान मूंधड़ा, राधेश्याम तापड़िया, मांगीलाल राठी, नंदकिशोर लखोटिया, हरिप्रसाद तापड़िया, रामचंद्र राठी, गयाप्रसाद लखोटिया सहित अनेक सामाजिक संस्थाओं के प्रातिनिधि मौजूद रहे।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। माहेश्वरी समाज सभा श्रीडूंगरगढ़ के सदस्य सम्मान समारोह में शामिल हुए।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। महेश खेल महोत्सव में सहयोगियों को सम्मानित किया गया।