May 20, 2026
00

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 4 दिसम्बर 2021। श्रीडूंगरगढ़ में आज शनि अमावस्या पर गौशालाओं में दान पुण्य किया गया और मंदिरों में भजन कीर्तन के आयोजन किए गए। शनि मंदिर में श्रद्धालुओं की रौनक रही और महिलाओं ने पीपल का पूजन कर परिक्रमाएं लगाई। कस्बे की गोपाल गौशाला में महिलाओं ने गौवंश को गुड़ खिलाया व चारा डलवाया गया।

इंदपालसर में गौवंश को खिलाई लापसी।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। दानेश्वर गौशाला सेवा समिति में आज शनि अमावस्या पर गौवंश को लापसी खिलाई गई। गांव में घर घर अनाज एकत्रित किया गया जिसमें 30 कुंटल अनाज एकत्र हुआ। ग्राम पंचायत धर्मास के सरपंच प्रातिनिधि महावीर पारीक, इंदपालसर के मेघराज और भंवरलाल गोदारा, भाजपा मोमासर मंडल अध्यक्ष धनराज सोनी, मंगतू राम, गुमाना राम जाखड़, मोहनलाल सोनी, डूंगरराम जाखड़, श्यामसुंदर शर्मा, मालाराम तावनियां, मोहन राम, धनाराम, अर्जुनराम सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने सेवा दी। ग्रामवासियों के सहयोग से करीब डेढ़ सौ कुंटल चारा गौशाला को प्राप्त हुआ।

बाडेला में निकली प्रभात फेरी।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। श्रीगिरधर गोपाल गौशाला के गौसेवार्थ युवा संगठन के युवाओं द्वारा गांव में प्रभात फेरी निकाली गई। इस फेरी में गौसेवा के लिए अनाज, गुड़, रोटियां, खल, चुरी, सब्जियां व नगदी प्राप्त हुई। मुनिराम जाखड़, सालूराम गोदारा, चुन्नीलाल गोदारा सहित ग्रामीणों ने सेवा दी। गौशाला में भी ग्रामीण पहुंचे और गौवंश को गुड़ खिलाया।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। दानेश्वर गौशाला में गौवंश को मीठी लापसी खिलाई गई।