May 20, 2026
IMG-20210103-WA0000

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 5 दिसम्बर 2021। कोरोना के ओमिक्रोन वेरिएंट ने तीव्रता से फैलने के लिए पूरी दुनिया को चिंतित कर रखा है। और आज राजधानी जयपुर से बुरी खबर आई है। ओमिक्रोन की जयपुर में एंट्री हो गयी है और 9 संक्रमित सामने आए है। राजस्थान में कोरोना के नये स्ट्रेन ओमिक्रॉन ने दस्तक दे दी है। 25 नवंबर को दक्षिण अफ्रीका से यात्रा करके दुबई- मुंबई होते हुए जयपुर पहुंचे कोरोना संक्रमित परिवार की जिनोम सिक्वेंसिंग की रिपोर्ट आज पॉजिटिव आई है। ये पूरा परिवार अभी राजस्थान स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय ( RUHS ) में भर्ती है , जिसमें माता – पिता के साथ दो बच्चे भी शामिल है । रिपोर्ट आने के बाद पूरे प्रशासन में हड़कंप मच गया है । वहीं इनके कॉन्टेक्ट में आए अन्य लोगों पर मॉनिटरिंग करने की तैयारी शुरू कर दी है । एसएमएस मेडिकल कॉलेज के प्रिंसीपल डॉ . सुधीर भण्डारी ने बताया कि चारों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है , जो एक अच्छी खबर नहीं है । उन्होंने बताया कि ये कोरोना का ये वायरस बहुत ही खतरनाक है और तेजी से लोगों को संक्रमित करता है । अब तक हुई स्टडी में सामने आया है कि ये वायरस डेल्टा वैरियंट से भी 6-7 गुना ज्यादा तेजी से फैलता है । उन्होंने बताया कि हम पूरी सावधानी के साथ परिवार के हैल्थ पर मॉनिटरिंग करे हुए है और उनको ट्रीटमेंट दे रहे है ।