May 20, 2026
00

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 5 दिसम्बर 2021। गांव बाना से एक किलोमीटर आगे रिड़ी की ओर हुई सड़क दुर्घटना में एक मोटरसाइकिल सवार गंभीर रूप से घायल हो गया है और उसे बीकानेर रेफर कर दिया गया है। युवक की टक्कर किस वाहन से हुई है यह जानकारी नहीं मिल पा रही है क्योंकि सड़क सुनसान थी और युवक को बाना के ग्रामीणों ने घायल अवस्था में देखा। ग्रामीणों की मौके पर भीड़ हो गई और सरपंच के चाचा देवीलाल बाना ने मौके पर पहुंच कर घायल को अपनी गाड़ी से बिना देरी किए राजकीय अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में प्राप्त जानकारी के अनुसार बाइक सवार घायल 18 वर्षीय युवक बिग्गा बास निवासी किशनलाल पुत्र गोमदराम कामड़ है जो श्रीडूंगरगढ़ से रिड़ी जा रहा था। युवक के परिजन अस्पताल पहुंच गए है और एम्बुलेंस में लेकर जिला अस्पताल के लिए रवाना हो गए है। पुलिस भी मौके पर पहुंच गई है व जांच कर रही है।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। युवक गंभीर रूप से घायल हुआ है व युवक को बीकानेर रेफर कर दिया गया।