May 21, 2026
00

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 7 दिसम्बर 2021। रीट परीक्षा 2021 का संशोधित परीक्षा परिणाम जारी हो गया है। केवल रीट लेवल 2 में परिणाम संशोधित हुआ है, लेवल 1 का परिणाम यथावत रहेगा।
REET level 1 Result में कोई बदलाव नहीं हुआ है।
लेवल 2 के 1, 21,027 परीक्षार्थियों को परिणाम संशोधन से लाभ होगा और 30,395 परीक्षार्थियों को इससे नुकसान होगा। बता दें कि रीट परीक्षा-2021 के लेवल-1 व लेवल-2 के परीक्षा रिजल्ट 2 नवम्बर को जारी किए गए थे.
रीट लेवल 2 के अंग्रेजी भाषा के प्रश्नपत्र में एक प्रश्न के उत्तर के विकल्प में बदलाव से परिणाम संशोधित हुआ है। कुल 1 अंक का परिणाम में उलटफेर होगा। संशोधित परीक्षा परिणाम रीट की वेबसाइट https://reetbser21.com/ पर उपलब्ध है।