May 20, 2026
poster1

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 7 दिसबंर 2021। दो बहनों को ससुराल में दहेज के लिए परेशान कर मारपीट करने पर दोनों बहने आज श्रीडूंगरगढ़ थाने पहुंच गई और सात जनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवा दिया है। थानाधिकारी वेदपाल शिवराण ने बताया कि लखासर निवासी नारायणराम की दो बेटियां संजू व गायत्री का विवाह रोझां लूणकरणसर में भागूराम के पुत्र कालूराम व अमित से 17 जून 2020 को हुआ। दोनों युवतियों ने पुलिस को बताया कि 15 दिन बाद ही ससुराल वालों ने दहेज के लिए मानसिक व शारीरिक प्रताड़ना देना प्रारंभ कर दिया। दोनों बहनों ने कालूराम, अमित, ससुर भागुराम, सास परमेश्वरी, ननद मैना, काका ससुर शेराराम, काकि सास जसोदा पर दहेज के लिए मारपीट करने का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज करवाया है। बता देवें इस मामले में कालूराम को आज पुलिस ने समझाईश के दौरान उग्र हो जाने पर गिरफ्तार भी किया था।