August 30, 2026
poster1

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 7 दिसम्बर 2021। थाने में कांउसलिंग के लिए बुलाए गए पति ने उग्र होकर पत्नी के साथ मारपीट करने को उतावला हो गया तो पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे डाल दिया। हैड कांस्टेबल आवड़दान ने बताया कि लखासर की दो युवतियों का विवाह लूणकरणसर के रोजां में एक ही घर में हो रखा है व युवतियों की परिवाद पर उसके ससुराल से 23 वर्षीय कालूराम पुत्र भागीरथ को पुलिस ने काउंसलिंग के लिए बुलाया तो आरोपी उग्र हो गया। पुलिस के सामने मारपीट पर उतारू हो गया और गाली गलौच करने लगा तो उसे गिरफ्तार कर लिया गया।