May 20, 2026
poster1

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 7 दिसम्बर 2021। डॉ.भीमराव अंबेडकर के महापरिनिर्वाण दिवस पर उन्हें श्रद्धांजलि देने और उनके विचारों को जनमानस तक पहुंचाने के उद्देश्य से युवाओं ने सोमवार को कस्बे में बस स्टैंड से रेलवे स्टेशन तक कैंडल मार्च निकाला। इससे पूर्व कस्बे के अम्बेडकर भवन में आयोजित कार्यक्रम में डॉ. अम्बेडकर को पुष्पांजलि अर्पित करते हुए कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राजेंद्र नोसरिया ने कहा की युवाओं को शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ना होगा तभी ऐसे बाबा साहेब के प्रयास सार्थक होंगे। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि पुखराज तेजी ने कहा कि बाबा साहेब की शिक्षाओं को जीवन में ग्रहण करें। सेवाराम मास्टर ने कहा कि समाज की उन्नति शिक्षा से ही संभव है। इस दौरान जिला परिषद सदस्य ओमप्रकाश सारण, नारायण पंवार, एडवोकेट हरिराम बारूपाल, धनराज रिड़ी आदि ने भी विचार रखें। युवा संगठन बिग्गा के मदन चिनिया, रामचंद्र बारूपाल, मनोज, लुणाराम मेहरा, पुनमचंद बारुपाल, भंवरलाल मिस्त्री, रामलाल, आजाद, अंकित भाटी, रमेश बारुपाल, आदुराम बारुपाल, तुलछाराम मेघवाल, मदनलाल मिस्त्री, राजकुमार चौहान, अशोक मेघवाल, खेताराम चौहान, मनोज बौद्ध रामचंद्र बारुपाल, केशराराम चौहान, छगनलाल चौहान, रामचंद्र चीनिया, नानूराम बारुपाल, शिवा चौहान, लालेश चीनिया, प्रेमाराम बेगड़, बाबुलाल चीनिया एवं समस्त युवा टीम बिग्गा उपस्थित रही। मंच संचालन जगदीश दानोदिया ने किया ।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। युवाओं ने दी बाबा साहेब को श्रद्धांजलि।