






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 8 दिसम्बर 2021। क्षत्रिय समाज के अगुवा नेता व युवा इन दिनों समाज जागरण में जुटें हुए है और मंगलवार को गांव गांव पहुंच कर समाज के घरों में हीरक जयंती पर आयोजित होने वाले सम्मेलन में भाग लेने का निमंत्रण देते हुए एकजुटता का आह्वान किया। श्रीडूंगरगढ़ विधानसभा क्षेत्र में ये यात्रा मंगलवार को प्रारंभ हुई व पहले दिन क्षत्रिय महासभा के श्रीडूंगरगढ़ अध्यक्ष व पूर्व प्रधान छैलूसिंह शेखावत की अगुवाई में इंदपालसर गुसाईंसर, इंदपालसर हिरावतन, इंदपालसर सांखलान, इंदपालसर बड़ा, सहित धनेरू, बाडेला, मिंग्सरिया, नोसरिया, बरजांगसर में पहुंची व इन गांवो में समाज के परिवारों ने इनका स्वागत सम्मान किया। गांवो में उत्साह का माहौल है और सभी समाज यात्रा का स्वागत कर रहें है। शेखावत ने युवाओं से इस आयोजन को ऐतिहासिक बनाने का आह्वान किया। इस दौरान रतनसिंह नोसरिया, जयसिंह पुंदलसर, जेठूसिंह पुंदलसर, भागीरथसिंह झँझेऊ, शक्तिसिंह पुंदलसर साथ रहे।
आज यात्रा पहुंचेगी इन गांवो में।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। ये संपर्क यात्रा आज क्षेत्र के गांव सातलेरा, बिग्गा, बिग्गाबास रामसरा, कितासर बिदावतान, कितासर भाटियान ,धीरदेसर चोटियांन पहुंचेगी तथा यहां क्षत्रिय समाज बंधुओं से 75 वीं हीरक जयंती पर जयपुर चलने का आग्रह किया जाएगा।



