






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 9 दिसम्बर 2021। राज्य में सरकारी स्कूलों की यूनिफॉर्म का रंग चार साल बाद पुनः बदल गया है और यूनिफॉर्म पुराने पैटर्न पर लौटेगी। सरकार ने बुधवार को 98 लाख विद्यार्थियों की यूनिफॉर्म का रंग बदलने का आदेश जारी किया है। अब विद्यार्थी हल्के नीले रंग के शर्ट और गहरे भूरे रंग के पेंट या नेकर में नजर आएंगे। चार साल यही यूनिफॉर्म थी जिसे भाजपा सरकार ने 2017 में इसमें बदलाव कर दिया था। चालू सत्र 2021-22 में विद्यार्थियों को राहत दी गयी है परन्तु अगले सत्र 2022-23 से नई यूनिफॉर्म पहनकर आना होगा। विद्यार्थियों को गुरुवार को यूनिफॉर्म पहनकर आने में छूट रहेगी।



