May 20, 2026
00

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 9 दिसबंर 2021। नैतिक पतन की आपराधिक घटनाएं अब शहरों तक सीमित नहीं रही वरन छोटे क्षेत्रों में आम नागरिकों के आस पास घटित होने लगी है। रिश्तों को शर्मसार करने वाली घटना गांव अमृतवासी में हुई है। यहां ताऊ ससुर और एक दूसरे ताऊ ससुर के बेटे ने अपने ही परिवार की बहुओं पर न केवल बुरी नजर डाली वरन मारपीट कर दुष्कर्म का प्रयास करने की अमानवीय वारदात को अंजाम दिया है। श्रीडूंगरगढ़ थानाधिकारी वेदपाल शिवराण ने बताया कि आरोपी और पीड़िताओं के परिवार में विवाह समारोह था और विवाह के रातिजोगे के मौके पर जब सभी लोग शादी वाले घर मे थे तो आरोपियों ने घटना को अंजाम दिया। आरोपियों ने बहाने से सगी जेठानी-देवरानी को उनकी सास द्वारा घर बुलाने की बात कह कर शादी के घर से उनके खुद के घर ले आये। आरोपियों ने दोनो महिलाओं के कपड़े फाड़ दिए और दुष्कर्म का प्रयास किया व तथा किसी को बताने पर पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी भी दी। शादी समारोह में अपनी पत्नी और छोटे भाई की पत्नी को नही देख कर पीड़िता का पति अपने घर गया तो आरोपियों ने उसके साथ भी मारपीट की व धमकी देते हुए गहने लूट कर भाग गए। इस सबंध में पीड़िता जेठानी के पति की रिपोर्ट पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच प्रारम्भ कर दी है।