






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 9 दिसबंर 2021। गेहूं व चने की बिजाई में हो रही देरी के कारण क्षेत्र के किसान बुरी तरह से परेशान है और क्षेत्र में लगातार यूरिया की मांग कर रहें है। आज श्रीडूंगरगढ़ कृषि मंडी में अलसुबह से किसानों की भारी भीड़ लगी हुई है। यहां बड़ी संख्या में किसान सुबह से पंक्ति में खड़े है और यूरिया के लिए अपनी बारी का इंतजार कर रहें है। मंडी में एग्री क्लिनिक सहकारी समिति में आज तीन गाड़ी यूरिया पहुंची है समिति संचालक ने 250 कूपन काटे है। मौके पर बड़ी संख्या में किसानों ने अधिक कूपन काटने की मांग की तो हंगामा होने की स्थिति में यहां पुलिस पहुंच गई है। आरएलपी नेता डॉ. विवेक माचरा भी मौके पर पहुंचे और माचरा ने जिला कलेक्टर से किसानों को पूरी यूरिया दिए जाने की मांग की है। समिति के कन्हैयालाल स्वामी ने बताया कि तीन गाड़ियां पहुंची है तथा सभी खुले में किसानों के सामने ही खड़ी है। कोई बैग गोदाम में नहीं उतारा गया है तथा एक किसान को 10 बैग तक यूरिया दी जा रही है। उन्होंने बताया कि 2420 बैग के लिए कूपन काट दिए गए है तथा यूरिया बैग शेष होने पर और कूपन काट दिए जाएंगे। बड़ी संख्या में किसान यूरिया शेष रहने व उन्हें मिलने की उम्मीद में यहां खड़े है।
“श्रीडूंगरगढ़ कृषि मंडी प्रांगण में सहकारी समिति के माध्यम से पंक्तिबद्ध किसानों को यूरिया ना देना सरकारी तंत्र की नाकामी है। किसानों को इस समय यूरिया की उपलब्धता निर्बाध रूप से करवाना सरकार और सहकार व्यवस्था की मुख्य जिम्मेदारी है। जिला प्रशासन से त्वरित रूप से यूरिया की आपूर्ति निर्बाध करने की मांग की है, इसमें विलम्ब हुआ तो किसान के अपने हक के लिए संघर्ष करेंगे।” –डॉ विवेक माचरा 
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। आरएलपी नेता डॉ. विवेक माचरा मौके पर पहुंचे और सरकार से यूरिया आपूर्ति की मांग की।





