






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 10 दिसबंर 2021। पूरे देश के साथ श्रीडूंगरगढ़ अंचल में माहौल गमगीन है और हेलीकॉप्टर हादसे में अपनी शहादत देने वाले वीरों को हर कोई नमन कर रहा है। पूरे क्षेत्र में सीडीएस बिपिन रावत सहित सभी शहीदों को श्रद्धाजंलि दी जा रही है। लगातार तीन दिन से नागरिक सोशल मिडिया पर इन शहीदों के लिए श्रद्धांजलि प्रकट की जा रही है। बुधवार शाम को छात्र संगठन एसएफआई के युवाओं ने भावभीनी श्रद्धांजलि देते हुए वंदेमातरम के नारे लगाए। जयपुर पब्लिक स्कूल व संस्कार इनोवेटिव स्कूल में प्रधानों ने बच्चों को रावत के बारे में जानकारी देते हुए मौन रखवाया व शहीदों को पुष्पाजंलि अर्पित की।
एसएफआई ने लगाए वंदेमातरम के नारे।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। छात्र संगठन एसएफआई ने हेलिकॉप्टर हादसे में शहीद हुए चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल बिपिन रावत तथा झुंझुनूं के जवान कुलदीप सिंह, अजमेर के ले. कर्नल हरजिंदर सिंह सहित सभी शहीदों को भावभीनी श्रद्धाजंलि दी। इस दौरान एसएफआई जिलाअध्यक्ष मुकेश ज्याणी, तहसील सचिव गौरव टाडा, तहसील उपाध्यक्ष गोपी पुनिया, सयुक्त सचिव मुकेश भुआल, मुरारी शर्मा, संदीप पड़िहार, मनीष कांटिया, महेश तर्ड, हिमांशु सारण, अभिषेक सारण आदि उपस्थित रहे।
जेपीएस में रावत को पुष्पाजंलि अर्पित की।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। जेपीएस में संचालक कुभांराम घिटांला ने देश के लिए शहादत देने वालों का नाम इतिहास में अमर हो जाने की बात कहते हुए विद्यार्थियों को बिपिन रावत के बारे में जानकारी दी। स्कूल के पूरे स्टॉफ सहित विद्यार्थियों ने देश के शहीदों को पुष्पाजंलि अर्पित की व भारत माता के जयकारे लगाए। संस्थान की एम.डी. चंद्रमुखी घिंटाला, संदीप गोदारा, पंकज, सुमन, भारती, उमाशंकर ने शोक प्रकट करते हुए इसे देश के लिए अपूर्णीय क्षति बताई।
संस्कार में बच्चों ने “शहीद अमर रहें” के नारों से स्कूल गुंजायमान किया।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। संस्कार इनोवेटिव स्कूल में बच्चों ने शहीद अमर रहें के नारों से पूरे मोहल्ले को गूंजा दिया। संचालक मनोज गुसाईं ने विद्यार्थियों को हादसे की जानकारी दी सीडीएस बिपिन रावत की वीरता के बारे में बताया। गुसाईं सहित शिक्षकों ने इसे देश हित में सर्वोच्च बलिदान बताया। राजस्थान से दो सेना के अफसरों के साथ विद्यार्थियों ने सभी शहीदों के लिए मौन रखा व पुष्पाजंलि अर्पित की। यहां ललिता गुसाईं, वीणा भंसाली, मोहम्मद जाफर, प्रेम मारू सहित विद्यार्थियों ने श्रद्धांजलि दी।






