May 21, 2026
00

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 10 दिसंबर 2021। 12 दिसबंर को जयपुर में होने वाली कांग्रेस की महारैली में शामिल होने के लिए पूरे देश सहित राज्य भर में कांग्रेसी नेता तैयारियों में जुटें है। श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र में भी रैली की हलचल प्रारंभ हो गई है। आज कांग्रेसी नेता पूर्व विधायक मंगलाराम गोदारा ने क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक की। गोदारा ने मंहगाई हटाओ महारैली में क्षेत्र के सरपंचो, पंचायत समिति सदस्यों, जिला परिषद सदस्यों व कार्यकर्ताओं से शामिल होने का आह्वान किया है। गोदारा ने कहा कि केन्द्र की तानाशाह सरकार ने आम जन जीवन को कठिन कर दिया है और मंहगाई अपने चरम पर है। गोदारा ने कहा कि इसके लिए पूरजोर विरोध जताना आज समय की सबसे बड़ी मांग है। रैली में क्षेत्र से बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं के शामिल होने को सुनिश्चित करने की जिम्मेदारी प्रधान पति केसराराम गोदारा, ब्लॉक अध्यक्ष मूलाराम थोरी, पालिका प्रतिपक्ष नेता राधेश्याम सारस्वत, मनोज पारख, प्रह्लाद सोनी, हीराराम जाट, किशन गोदारा, गोवर्धन खिलेरी, अमराराम गांधी, नोरंग चाहर, कान तर्ड सहित देहात जनप्रतिनिधियों को सौंपी है।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। पूर्व विधायक ने बैठक ली और महारैली की तैयारी की।