






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 10 दिसंबर 2021। प्रगतिशील परिवारों में एक ओर जहां दहेज को ना कहने की पहल लोग कर रहें है वहीं दहेज के लिए बसे बसाएं घर भी उजड़ रहें है। श्रीडूंगरगढ़ में कालूबास निवासी आसाराम की पुत्री माया ने अपने पति सहित 6 जनों पर दहेज के लिए मारपीट कर 8 माह के बेटे के साथ घर से निकाल देने का आरोप लगा कर थाने में मुकदमा दर्ज करवाया है। थानाधिकारी वेदपाल शिवराण ने बताया कि माया का विवाह मार्च 2018 में हुआ तभी से उसने दहेज के लिए तंग परेशान किया जाना बताया। उसने पति रतनसरा, रतनगढ़ निवासी सुरेंद्र, ससुर रामचंद्र स्वामी, सास जयललिता, ननद प्रियंका, श्रीडूंगरगढ़ निवासी मामा ससुर कालूराम, पूर्णचंद पर आरोप लगाते हुए एक मोटरसाइकिल, एक लाख नगद व सोने के गहनों के लिए उलाहने देने व मारपीट कर 5 दिसबंर 2021 को घर से निकाल देने का आरोप लगाया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच प्रारंभ कर दी है।



