May 20, 2026
00

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 10 दिसम्बर 2021। धनेरू ग्राम पंचायत के राजकीय विद्यालय में आज मानव अधिकार की जानकारी देते हुए 55 बालिकाओं को साइकिल दी गई। सरपंच मोहन स्वामी ने बालिकाओं को उच्च शिक्षा ग्रहण करने की बात कही व शुभकामनाएं दी। प्रधानाचार्य रामावतार सैनी ने बालिकाओं को मानव अधिकारों की जानकारी देते हुए शुभकामनाएं दी तथा सरकार की स्कूटी योजना की जानकारी भी दी। इस दौरान बीरबलनाथ सिद्ध, भजननाथ, पंचायत सहायक नत्थराम रेवाड़, नत्थमल मेघवाल, अखदास स्वामी व समस्त अध्यापक और छात्र और छात्राएं सहित ग्रामीण मौजूद रहें।

मानव अधिकार की चेतना जगाने का संकल्प लिया।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं आरटीआई जागरूकता संगठन के कार्यकर्ताओं ने गांधी पार्क में विश्व मानवाधिकार दिवस मनाया व समाज में महिलाओं, बच्चों, बुजुर्गों के अधिकारों की चेतना के प्रति जागरूकता लाने का संकल्प किया। कार्यक्रम का प्रारंभ कार्यकर्ताओं ने 2 मिनट का मौन रख कर सीडीएस बिपिन रावत सहित शहीदों को श्रद्धांजलि देकर किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता पवन नाई ने की और जिलाध्यक्ष ललितसिंह ओड ने मानवाधिकार दिवस के बारे में जानकारी दी। तहसील अध्यक्ष श्रवणसिंह पुंदलसर ने संविधान में वर्णित अधिकारों की जानकारी दी। शहर महामंत्री अनमोल मोदी, कोजूराम रेगर, बिमल शर्मा, ओमप्रकाश ओड, पवन बुटण, बाबूलाल रेगर उपस्थित रहे।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। धनेरू में बालिकाओं को मिली साइकिल।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। जागरूकता संगठन ने मनाया मानवाधिकार दिवस।