May 20, 2026
00

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 11 दिसम्बर 2021। श्रीडूंगरगढ़ कस्बे में संस्कार इनोवेटिव स्कूल में रविवार सुबह कक्षा 7 से 12वीं के विद्यार्थियों को मेडिकल व इंजीनियरिंग में फाउंडेशन कोर्स के लिए स्कॉलरशिप देने हेतु टैलेंट परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। आकाश इंस्टीट्यूट द्वारा नेशनल टैलेंट हंट एग्जाम का आयोजन विद्यालय में सुबह 10.30 बजे से 11.30 बजे तक किया जाएगा। स्कूल संचालक मनोज गुसाईं ने बताया कि इस स्कॉलरशिप एग्जाम में मेरिट में आने वाले छात्र-छात्राओं को इंस्टीट्यूट में 100% तक की छात्रवृत्ति दी जाएगी। गुसाईं ने कहा कि इसके लिए विद्यालय में करीब 100 बच्चों ने रजिस्ट्रेशन करवाया है और यदि कोई अन्य विद्यार्थी भी परीक्षा में बैठना चाहे तो कल सुबह परीक्षा केंद्र पर पहुंच कर फॉर्म भरकर भी परीक्षा में शामिल हो सकेंगे। सभी परीक्षार्थियों को परीक्षा केंद्र पर 9:30 तक पहुंचने के लिए निर्देशित किया गया है।