May 20, 2026
00

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 11 दिसम्बर 2021। श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र का एक युवक बीकानेर की शिव वैली में हुई लूट में शामिल रहा और पुलिस ने लूट के 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। इस लूट का पुलिस ने पर्दाफाश करते हुए पुलिस ने बताया कि इस घटना में कुरियर कंपनी का ही एक कर्मचारी सूडसर निवासी पवन जाट शामिल था व उसी न लुटेरों को उस वक्त बुलाया, जब लाखों रुपए ऑफिस में पड़े थे और कर्मचारी बहुत कम थे। पुलिस ने इसी कमजोर कड़ी को सबसे पहले दबोचा और फिर घटना का राज खुलता चला गया। पांचों लुटेरे रुपए लेकर राजस्थान से बाहर भाग गए थे। ऐसे में तीन स्टेट के पच्चीस थानों के करीब सौ अधिकारियों ने मिलकर इन पांच जनों को दबोचा।
ऐसे दिया घटना को अंजाम
श्रीडूंगरगढ़ टाइम् इस कंपनी पर लुट करने वाले बदमाशों की कई दिनों से निगाह थी। बीकानेर के जसरासर, लालमदेसर छोटा, सूडसर शेरूणा के युवकों ने मिलकर इस लूट को अंजाम दिया। इसी कंपनी में सूडसर का पवनकुमार जाट काम कर रहा था। पवन ने ही जसरासर के अशोक तर्ड को बताया कि उसकी कंपनी में कई बार लाखों रुपए पड़े रहते हैं। अशोक लूट का मास्टर माइंड था। उसी ने पवन की सूचना के आधार पर लूट का प्लान बनाया था। घटना के दिन पवन ने अशोक को बताया कि करीब आठ लाख रुपए अभी पड़े हैं और सिर्फ तीन आदमी ऑफिस में है। इस पर अशोक जाट, हेतराम जाट, मदनलाल जाट, बजरंग जाट और एक नाबालिग किशोर इशारे का इंतजार कर रहे थे। पवन ने इन बदमाशों को सूचना दी और खुद ऑफिस से निकल गया। कुछ ही देर में इन पांचों ने मिलकर लूट काे अंजाम दिया।

उसी रात हो गया शक

सीओ सदर पवन भदौरिया ने बताया कि घटना के तुरंत बाद एसपी ने संकेत कर दिया था कि इसमें कंपनी का ही कोई बंदा मिला हुआ है। इस पर उन सभी से पूछताछ की गई। सख्ती से पूछताछ पर पवन ने सारा राज खोल दिया।

साइबर टीम की सक्रियता

बीकानेर पुलिस की साइबर टीम ने फिर इस मामले का खुलासा किया है। साइबर टीम ने पवन की निशानदेही पर सभी के मोबाइल नंबर से पता किया कि कौन कहां है? जब तक पुलिस इनको ट्रेस करती तब तक ये राजस्थान की सीमा पार कर चुके थे। इसके बाद इन्हें छह दिन की मशक्कत के बाद गिरफ्तार किया गया। इनमें महाराष्ट्र के उस्मानाबाद से तीन और अहमदाबाद से एक और बीकानेर से एक युवक को गिरफ्तार किया गया।

इन थानों की पुलिस का योगदान

इस कार्रवाई को महाराष्ट्र, मध्यप्रदेश, गुजरात, तेलंगाना व राजस्थान की पुलिस ने मिलकर अंजाम दिया। नीमच, मंदसौर, रतलाम, बदनावर, पीथमपुरा, खंडवा, परतवारा, अमरावती, नागपुर, राजनदा गांव, रायपुर, अहमदाबाद, पालमपुर, शिरपुर, धुले, माले गांव, नासिक, औरंगाबाद, बीड, तुलजीपुर, नवदुर्ग, उस्मानाबाद व हैदराबाद पुलिस ने इन पांच युवकों को गिरफ्तार करने में मुख्य भूमिका निभाई। इन थानों के करीब सौ पुलिसकर्मी जुटे।

इनकी मुख्य भूमिका

इस कार्रवाई में गंगाशहर थानाधिकारी राणीदान उज्जवल, बीछवाल थानाधिकारी मनोज शर्मा, डीएसटी इंर्चा सुभाष बिजारणियां, जसरासर थाने के उप निरीक्षक देवीलाल, राकेश स्वामी, एएसआई जगदीश कुमार, ईश्वर सिंह, साइबर सेल के दीपक यादव, कानदान, प्रीतम, सुभाष,राजाराम, रामकुमारभादु, बलवान, रामावतार, दिलीप सिंह, वासुदेव सवाई सिंह व पूनमचंद की भूमिका रही।