August 30, 2026
00

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 12 दिसबंर 2021। क्षेत्र में एक महिला ने अपने पति व सास, ससुर पर दहेज के लिए तंग परेशान करने का आरोप लगाते हुए श्रीडूंगरगढ़ थाने में मुकदमा दर्ज करवाया है। गांव धनेरू के बुधाराम की पुत्री मैनादेवी ने ईयारा बीदासर निवासी अपने पति ओमप्रकाश, ससुर हुणताराम, सास भंवरीदेवी पर एक मोटरसाइकिल व दो लाख रूपए के लिए मारपीट कर घर से निकाल देने का आरोप लगाया है। मैनादेवी ने पुलिस को बताया कि उसका विवाह 2015 में हुआ और विवाह के बाद से ही लगातार दहेज के लिए तंग परेशान कर रहें थे। 22-11-2021 को दो पुत्र व एक पुत्री के साथ ससुराल से निकाल दिया। इसके बाद समाज के पंचो द्वारा समझाईश की गई परंतु आरोपी अपनी मांग पर अड़े रहें। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच प्रारम्भ कर दी है।