May 21, 2026
00

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 12 दिसंबर 2021। श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 12 दिसंबर 2021। क्षेत्र के गांव गुसाईंसर बड़ा में एक युवती ने एक महिला के खिलाफ लाठी से मारपीट करने और गाली गलौच करने का मामला दर्ज करवाया है। युवती सरिता ने गांव में अणतुराम की पत्नी पर घर में घुस कर लाठी से मारपीट कर गालियां देने का आरोप लगाया व पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच प्रारम्भ कर दी है। महिला ने डंडे से युवती का फोन भी तोड़ दिया मौके पर ग्रामीण एकत्र हुए उससे पहले महिला वहां से भाग खड़ी हुई। युवती ने आरोप लगाया कि पूर्व से चल रही रंजिश के चलते महिला ने मारपीट की है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच प्रारंभ कर दी है।