May 21, 2026
00

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 16 दिसम्बर 2021। श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र के ग्रामीण इलाकों में ग्रामीण ओलंपिक के जबरदस्त उत्साह है। ग्राम पंचायत स्तर पर टीमें बन रही है और खेलों का आयोजन हो रहा है। खेल में अगुवा गांवों के धुरंधर खिलाड़ी तो एक दूसरे गांवो की टीमें व खिलाड़ियों की जानकारी भी जुटाने का प्रयास कर रहें है जिससे ब्लॉक स्तर के मुकाबले के लिए वे तैयारी कर सकें। आज गांव रिड़ी में सरपंच पति हेतराम जाखड़ ने सभी खिलाड़ियों से मुलाकात कर शुभकामनाएं दी। रिड़ी में क्रिकेट, बॉलीबॉल, कबड्डी, खो-खो, हॉकी  की टीमें बनाई गई व टीमों में खिलाड़ियों का सलेक्शन किया गया। पीटीआई शारदा सिद्ध, पीटीआई ओमप्रकाश भुवाल, रमेश शर्मा व श्रवण सहू ने टीमें बना कर खेल आयोजन में भागीदारी निभाई। गांव उदरासर में सभी खेलों में ग्रामीण स्तर पर टीमें अपना दमखम दिखा रही है। क्षेत्र में सर्वाधिक खिलाड़ी संख्या के साथ ग्राम पंचायत मोमासर में भी उत्साह पूर्ण आयोजन चल रहा है। गांव लखासर में सरपंच पति गोवर्धन खिलेरी ने भी ग्रामीण ओलंपिक में खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाया।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। रिड़ी में कबड्डी खेलती बालिकाएं।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। सरपंच पति हेतराम जाखड़ ने खिलाड़ियों को शुभकामनाएं।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव उदरासर में ग्रामीण ओलंपिक में कबड्डी खेलते खिलाड़ी।