August 29, 2026
00

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 16 दिसम्बर 2021। श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र के गांव केऊ में ग्रामीण पेयजल संकट से जूझ रहे है। गांव में दो ट्यूबवेल है जो करीब 2 माह से दोनों खराब पड़े है और सरपंच सहित ग्रामीण इससे बुरी तरह से परेशान हो गए है। खेलियों में पानी नहीं होने से बेसहारा पशुओं को पेयजल किल्लत झेलनी पड़ रही है। गांव के जागरूक युवा पूनम सिंह ने बताया कि ग्रामीण 600 रुपए में एक टैंकर अपने घर डलवा रहें जिससे ग्रामीणों में भारी रोष भर गया है। हंसराज सिंह, शंकर सिंह, रामकिशन सोनी, सुमेर ने बताया कि बार बार विभाग को सूचित करने पर भी सुनवाई नहीं हो रही है। युवाओं ने कहा कि शीघ्र कार्रवाई नहीं कि गई तो गांव के युवा विरोध प्रदर्शन की राह अपना कर विभाग को कुंभकर्णी नींद से जगाएंगे।