






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 17 दिसंबर 2021। श्रीडूंगरगढ़ नगरपालिका द्वारा कार्रवाई करना और नहीं करना दोनों विवादो में फंसता जा रहा है। पालिका द्वारा कस्बे में बैनर/होर्डिंग ठेका नहीं किया हुआ और ऐसे में लंबे समय से कस्बे के मुख्य चौराहों पर, घुमचक्कर पर होर्डिंग्स की बाढ़ सी आई हुई थी। ऐसे में वाहन चालकों को खासी परेशानियां हो रही थी और अधिकारियों के निर्देशो पर पालिका ने गत 5 दिसम्बर को सभी होर्डिंग, बैनर उतार कर जब्त कर लिए। इस दौरान आपणो गांव सेवा समिति द्वारा लगाए गए चिकित्सालय के संकेत बोर्ड भी पालिका ने उतार लिए। सार्वजनिक हित मे लगाए गए दिशा संकेत बेनर उतारने पर आक्रोशित सेवा समिति के कार्यक्रर्ताओ ने इस सबंध में थानाधिकारी को पत्र देकर पालिका कार्मिकों के खिलाफ चोरी का मामला दर्ज करने की मांग की है। सेवा समिति ने ऑनलाइन परिवाद भी दर्ज करवा दी है। अब पुलिस मामले की जांच करेगी।



