






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 17 दिसंबर 2021। कोरोना से बचाव के लिए 18 दिसंबर शनिवार को श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र में 39 स्थानों पर 10 हजार टीके लगाए जाएंगे। ब्लॉक सीएमएचओ डॉ. संतोष आर्य ने बताया कि श्रीडूंगरगढ़ सीएचसी व यूपीएचसी में कोविशील्ड व कोवैक्सीन के पहले व दूसरे टीके लगाए जाएंगे। वहीं लखासर में कोवैक्सीन के टीके लगाए जाएंगे। गांव मोमासर, आड़सर, उदरासर, जालबसर, सुरजनसर, तोलियासर, ठुकरियासर, कितासर, धीरदेसर चोटियान, लिखमादेसर, जेतासर, बिग्गा, बिग्गा रामसरा, रिड़ी, बाना, बाडेला, धनेरू, कुनपालसर, ऊपनी, बापेऊ, जाखासर नया, सोनियासर शिवदानसिंह, सोनियासर मिठिया, कल्याणसर नया, सांवतसर, दुलचासर, देराजसर, पुनंदलसर, दुसाराणा पंडरिकजी, दुसारणा पीपासरिया, बेनीसर, शेरूणा, पूनरासर, गुसाईंसर बड़ा, संमदसर, बिंझासर में कोविशील्ड के दोनों डोज लगाएं जाएंगे। आर्य ने नागरिकों से अपील की है कि सभी नागरिक ओमिक्रान के बढ़ते खतरे को देखते हुए अपना डोज लगवाना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि जागरूक युवा भी अपने आस पास के सभी नागरिकों से वैक्सीन की पूछताछ करें व सभी को वैक्सीन लगवाने के लिए प्रेरित करें।



