






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 18 दिसंबर 2021। केऊ पुरानी से ग्रामीण आज सुबह पूर्व विधायक मंगलाराम गोदारा के निवास पर पहुंचे। हाल ही में केऊ पुरानी में राजकीय विद्यालय को दसवीं तक क्रमोन्नत करने के लिए गोदारा का आभार जताया। ग्रामीणों ने गांव के विकास के बारे में गोदारा से चर्चा की। इस दौरान हीरालाल सुथार, तिलोकाराम बिजारनियां, भागीरथ जाखड़, मोडाराम सुथार, पवन स्वामी, पृथ्वीसिंह महेच्छा उपस्थित रहें। गोदारा ने ग्रामीणों का आभार प्रकट किया।




