






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 19 दिसंबर 2021। कस्बे के तुलसी सेवा संस्थान हॉस्पिटल में चित्रकला सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। गत 8 अक्टूबर को अंतरराष्ट्रीय बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स की तरफ से आयोजित चित्रकला प्रतियोगिता में भाग लेने वाले 51 चित्रकरों में सभी के नाम आईबी रिकॉर्ड बुक में दर्ज होने पर रिकॉर्ड बुक की ओर से आयोजित सम्मान समारोह में प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र व मैडल प्रदान कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ. एन.पी. मारु ने सभी को बधाई देते हुए प्रतिभा को निखारने की बात कही। संस्थान के प्रशासक सूर्यप्रकाश गांधी ने कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए इस समारोह को प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने का अच्छा अवसर बताया। कार्यक्रम प्रभारी ओम कालवा ने बताया कि इस दौरान कस्बे के प्यारेलाल सोनी, नरेंद्र सिंह राजपुरोहित, महेश पिलानिया, कंवरी देवी, ए आर मेहरा इत्यादि सभी गणमान्य नागरिकों का कार्यक्रम सह प्रभारी राकेश परिहार व प्रशासक सूर्य प्रकाश गांधी की ओर से हार्दिक अभिनंदन किया गया।
ये हुए सम्मानित।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। सम्मान समारोह में कैलाश राजपुरोहित नोखा, रामप्रसाद चूरू, सांवरमल नागौर, विष्णु दाधीच, रीतू शर्मा छापर, भूमिका विजय, योगेश्वरी सोनी, देवांश मारू, जगदीश प्रसाद सुथार, सुहाना पिलानिया, राजकुमार चौहान, जितेंद्र नाथ, कुलदीप नाथ, मुकेश कुमार, भागीरथ शर्मा, चंद्रप्रकाश, खुशी, आर्यन मेहरा, प्रेरणा, योगिता, मंजू, योगानंद, रतन लाल, ममता, राकेश, खिंवराज सांखला, उषा माली, ज्योति सोनी, वसुंधरा, कमला देवी सांगासर, सरिता, पंकज, प्रियंका चौधरी, खुशबू, ख्वाहिश खान, मनीषा सोनी, तनिष्का पालीवाल, निखिल, करण सोनी, अल्खा अन्ना जोश, अपर्णा सजी, आदित्य सुरेश, कृष्णा सोनी, गायत्री, कृष्णा राजपुरोहित मानवी, सार्थक जैन इत्यादि तुलसी सेवा संस्थान व राजस्थान योग शिक्षक संघर्ष समिति की ओर से भी प्रतिभागियों को राज्य स्तर पर प्रशंसा प्रमाण पत्र प्रदान कर पुरस्कृत किया गया।



