May 20, 2026
00

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 19 दिसबंर 2021। आज श्रीडूंगरगढ़ के संस्कृति भवन में कॉमरेड त्रिलोक शर्मा की स्मृति में समारोह का आयोजन किया गया जिसमें जिले के पत्रकारों व साहित्यकारों के सामने गौरवशाली इतिहास के सम्मान में वर्तमान नमन करता नजर आया। क्षेत्र के पहले पत्रकार के रूप में अपनी अमिट छवी बनाने वाले कॉमरेड त्रिलोक शर्मा व उनके परम मित्र एडवोकेट रेवंतराम नैण का पुष्पाजंलि देते हुए जन-नेता कॉमरेड त्रिलोक शर्मा स्मृति ग्रंथ का लोकापर्ण किया गया। वक्ताओं ने कॉमरेड के संघर्ष को लाल सलाम करते हुए उनके संस्मरण सुनाए तो सभा भाव विह्वल हो गई। संवेदनाओं की बात करते हुए कॉमरेड के पौत्र सोम शर्मा ने गद्गद् भाव से कहा कि मुझे अपने दादा पर गर्व है। अपनी दादी के चरणों में नमन करते हुए शर्मा ने कहा कि दादाजी के संघर्ष में वे जीवनसंगिनी रही और दादी से इंमरजेंसी के काल की कहानीयां सुन कर आज भी छाती गर्व से चौड़ी हो जाती है। शर्मा ने कहा कि दादा जी ने श्रीडूंगरगढ़ की धरा का ऋण चुकाया और सत्ता से आमजन का उनका संघर्ष आज भी जीवित है। शर्मा के पूरे परिवार ने समारोह में कस्बे से, गांवो से आए हुए सभी अतिथियों का आभार प्रकट किया। इस मौके पर कॉमरेड त्रिलोक शर्मा स्मृति साहित्य सम्मान साहित्य के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने के लिए लेखक नवनीत पांडे बीकानेर तथा शिवानी पुरोहित जोधपुर को दिया गया। कॉमरेड त्रिलोक शर्मा पत्रकारिता सम्मान बीकानेर के लोकप्रिय हिन्दी दैनिक लोकमत के सम्पादक अशोक माथुर और शाद्वल पाक्षिक के सम्पादक डॉ. अभयसिंह टाक को दिया गया।
कॉमरेड त्रिलोक शर्मा श्रीडूंगरगढ़ में लोक आंदोलन के अगुवा रहें- विधायक, ये रहें वक्ता।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। विधायक गिरधारीलाल महिया ने कहा कि कॉमरेड त्रिलोक शर्मा ने बीकानेर को श्रीडूंगरगढ़ में शामिल करने के लोक आंदोलन के अगुवा रहें। महिया ने कहा कि शर्मा ने जो पूंजी अपने जीवन मे कमाई है वह अमर है। महिया ने त्रिलोक शर्मा को राजनीतिक व्यवस्था का बड़ा योद्धा बताया। मुख्य अतिथि कॉमरेड तारासिंह सिद्धू ने कहा कि त्रिलोक शर्मा की स्मृति में ग्रन्थ का लोकापर्ण जिस स्थान पर हुआ है वह बीकानेर रियासत में संघर्ष की धरती रही है। इस दौरान जन चेतना का काम कॉमरेड त्रिलोक शर्मा ने किया। सिद्धू ने कहा कि उनका संघर्ष ही है कि कॉमरेड वर्तमान समय में भी लोगों के दिल और दिमाग में जिंदा है। उनकी विरासत की बागडोर विधायक महिया ने थामी है। स्वागत उद्बोधन करते हुए समिति अध्यक्ष श्याम महर्षि ने कहा कि जन-कवि त्रिलोक शर्मा राजनीतिज्ञ के साथ-साथ एक लोकप्रिय लेखक भी थे। माकपा के तहसील सचिव मोहन भादू ने कहा कि कॉमरेड शर्मा का संघर्ष ही है कि आज श्रीडूंगरगढ़ में कॉमरेड विधायक है। विषय प्रर्वतक अविनाश व्यास ने त्रिलोक शर्मा को संवेदनाओं से जुड़ा व्यक्ति बताया। उन्होंने हिंदुत्व की राजनीति को उनके सपनों के विपरीत बताया। उन्होंने कहा कि पूरे सम्भाग में कॉमरेड शर्मा ही ऐसे व्यक्ति थे जो लेखन, लेखक व साहित्य के साथ राजनीति से जुड़े हुए थे। विशिष्ट अतिथि डॉ.सीमा जैन ने जन-कवि शर्मा को एक ही जीवन मे अनेक जीवन जी लेने वाले व्यक्तित्व का धनी बताया। कॉमरेड नरेंद्र आचार्य ने कहा कि त्रिलोक शर्मा सामाजिक चेतना व संवेदनाओं के संदेश वाहक थे। उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम को सिर्फ आज तक सीमित नहीं रखें। बल्कि मूल्यों को समाज लोगों के बीच लेकर जाना होगा और कॉमरेड त्रिलोक शर्मा की विचारधारा को पुन: लाना होगा। इस अवसर पर एडवोकेट भरतसिंह राठौड़, सोहन गोदारा, रवि पुरोहित, भंवर भोजक, बजरंग शर्मा, महावीर माली, सोम शर्मा, सत्यदीप आदि ने भी विचार व्यक्त किए। समारोह में दानाराम भाम्भू, महेश जोशी, जाकिर अदीब, श्रवण-संतोष नैण, भागूराम सहू, महावीर पंवार, चेतन स्वामी, श्रीभगवान सैनी, विजय महर्षि, महावीर सारस्वत, भंवरलाल शर्मा, श्रीनारायण शर्मा, नरेश शर्मा सहित क्षेत्र के प्रबुद्ध नागरिकों ने भाग लिया।

पोते ने निभाई परंपरा।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। कॉमरेड त्रिलोक शर्मा के पोते सोम शर्मा ने अपने दादा की सीख आमजन की सेवा व सहयोग की परंपरा को निभाया और कितासर के सहीराम पुत्र बीरबलराम पूनियां के प्राण बचा कर निभाई है। सहीराम ने गद्गद कंठ से श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स को बताया कि सोम शर्मा ने बिना किसी के परिचय घायलावस्था में सड़क से उठा कर अस्पताल पहुंचाया। सहीराम ने बताया कि हादसे में उनकी याददाश्त चली गई थी जो 3 माह के ईलाज के बाद लौट कर आई। सहीराम व उनके परिजनों ने सोम शर्मा का आभार प्रकट करते हुए शॉल ओढ़ाकर साफा बंधवाया। समारोह में उपस्थित सभी नागरिकों ने तालियां बजाते हुए कहा कि दादा की परंपरा को पोते ने निभाया।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। कॉमरेड त्रिलोक शर्मा स्मृति समारोह में पत्रकारों व साहित्यकारों का सम्मान किया गया।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। जन नेता कॉमरेड त्रिलोक शर्मा स्मृति ग्रन्थ का अतिथियों ने किया लोकार्पण।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। कितासर के सहीराम ने कॉमरेड सोम शर्मा का जीवन बचाने के लिए गद्गद भाव से आभार प्रकट किया।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। विधायक गिरधारीलाल महिया सहित सभी वक्ताओं ने कॉमरेड के संस्मरण सुनाए।P