May 21, 2026
00

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 21 दिसम्बर 2021। कस्बे के कालूबास में लापता युवक की गुमशुदगी दर्ज करवाई युवक के पिता ने और इसी युवक के खिलाफ नाबालिग युवती को भगाने का आरोप लगाते हुए देर रात युवती के दादा ने मुकदमा दर्ज करवाया। थानाधिकारी वेदपाल शिवराण ने बताया कि सांवतराम ने मुकदमा दर्ज करवाते हुए बताया कि उसकी 15 वर्षीय पौत्री कविता स्कूल के लिए घर से निकली जिसे युवक बाबूलाल सिद्ध विवाह का झांसा देकर बहला फुसला कर भगा कर ले गया। युवती देर शाम तक घर नहीं लौटी तो परिजन पुलिस की शरण में पहुंचे।