August 29, 2026
00

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 21 दिसंबर 2021। श्रीक्षत्रिय युवक संघ की स्थापना के 75 वर्ष पूर्ण होने पर 22 दिसंबर बुधवार को श्रीभवानी निकेतन, जयपुर में हीरक जयंती समारोह का आयोजन किया जाएगा जिसमें देश भर के क्षत्रिय समाज के नागरिक एकत्र होंगे। इस विशाल आयोजन में श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र से बड़ी संख्या में नागरिक शामिल होने जाएंगे व समाज के अगुवा नेताओं व युवाओं ने सभी नागरिकों के जाने के लिए व्यवस्थाएं की है। यहां चार रूट बनाए गए है व चारों रूटों पर बसों की व्यवस्था की गई है। चारों रूटों के लिए अलग अलग स्वयंसेवकों को जिम्मेदारी दी गई है। एडवोकेट रणवीर सिंह खिंची ने जानकारी देते हुए बताया कि रूट नम्बर एक- इंदपालसर गुसाईंसर बड़ा, इंदपालसर हीरावतान, इंदपालसर बड़ा बास, धर्मास, नोसरिया-मिंगसरिया, बरजांगसर, केऊ, सोनियासर, धनेरू, बाडेला, जाखासर, रानासर, पुन्दलसर का रहेगा और सभी समाज बंधु इस रूट की बस के लिए रतनसिंह नोसरिया 7732911150, रतनसिंह केऊ 9166031614, संदीप सिंह मिंगसरिया 8209711704, सोहनसिंह पुंदलसर 9414429505 से संपर्क कर सकते है। रूट दो के लिए गांव लखासर, कोटासर, टेऊ, सूड़सर, दुलचासर, गोपालसर, नारसीसर, राजपूरा, जोधासर, झंझेऊ, शेरूणा शामिल है व इस रूट के लिए अगर सिंह कोटासर 9829315301, महेन्द्र सिंह लखासर 9636704415, समंद्रसिंह लखासर 8209498503 से संपर्क किया जा सकता है। रूट नम्बर तीन के लिए कितासर, धीरदेसर चोटियान, जालबसर, ठुकरियासर, सत्तासर, लालासर, मोमासर, बिग्गा, रामसरा, जैसलसर शामिल है और इस रूट के लिए विक्रम सिंह सत्तासर 9001800400, समुंद्र सिंह धीरदेसर 9672785668 से संपर्क कर सकते है। वहीं रूट संख्या चार में श्रीडूंगरगढ़ शहर को शामिल किया गया है जिसमें पार्षद विक्रम सिंह 8290053200, भवानी सिंह बीका 8440010501, रणवीर सिंह खिंची 9214414986 से संपर्क किया जा सकता है।