






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 21 दिसबंर 2021। श्रीडूंगरगढ़ थाने में मारपीट के मुकदमे में नामजद आरोपियों ने आज सुबह परिवादी को घेर लिया व मारपीट पर उतारू हो गए तो एएसआई रविन्द्र 6 जनों को गिरफ्तार कर हवालात में पहुंचा दिया। एएसआई ने बताया कि जाखासर पुराना में सुखाराम, धर्माराम, परताराम, महेन्द्र, कालूराम, छैलूसिंह ने आज सुबह गांव के मूलाराम को घेर को झगड़ा किया व मारपीट पर उतारू हो गए। पुलिस मौके पर पहुंची व समझाईश का प्रयास किया व युवक नहीं माने तो इन सभी को शांतिभंग के आरोप में गिरफ्तार कर लिया। बता देवें 7 दिसंबर को मूलाराम मेघवाल ने गांव के इन युवकों पर बेटे सहित घर लौटते हुए मारपीट करने का आरोप लगाते हुए मुकदमा भी दर्ज करवाया था।



