






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 23 दिसम्बर 2021। श्रीडूंगरगढ़ में कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति के बैनर तले बड़ी संख्या में कर्मचारियों ने सरकारों के विरुद्ध धरना प्रदर्शन करते हुए मार्च निकाला व उपखंड कार्यालय के सामने सभा की। ये सभी कर्मचारी बुधवार को नई पेंशन प्रणाली के विरोध में प्रदर्शन करते हुए पुरानी पेंशन प्रणाली को बहाल करने की मांग कर रहें थे। कर्मचारी नेताओं ने सरकार को चेतावनी देते हुए कर्मचारियों के हितों पर कुठाराघात सहन नहीं करने की बात कही। कर्मचारियों ने प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री के नाम उपखण्ड अधिकारी को ज्ञापन सौंपा। प्रदर्शन स्थल पर सभा को शिक्षक नेता, संघर्ष समिति के संयोजक सुशील सेरडिया ने कहा कि देश भर के कर्मचारी आक्रोशित और आंदोलित है और पुरानी पेंशन योजना प्रणाली शीघ्र ही लागू नहीं की गई तो केन्द्र एवं राज्य सरकार को भारी परिणाम भुगतने होंगे। सभा को समिति सभाध्यक्ष ओमप्रकाश सिद्ध, राजस्थान समायोजित शिक्षाकर्मी संघ ओ. पी. गाँधी, प्रा. मा. शिक्षक संघ के ब्लॉक अध्यक्ष हंसराज गोदारा, प्रबोधक संघ के ओमप्रकाश बाना, देवकरण भादू,ओ. पी. शर्मा, स्वास्थ्य विभाग के परमवीर भादू, पटवार संघ के हरिराम सारण, शा. शि. संघ की सन्तोष शेखावत, रेसला के देवेन्द्र सिंह राहड़, शेखावत संघ के बालाराम मेघवाल, सफाई मजदूर संघ के कानुराम चावरिया, प्रगतिशील के जयप्रकाश कस्वा, समसा के ईश्वर राम गरुवा, पवन शर्मा, ओमप्रकाश, बिजली विभाग के हरपाल जाखड़, मंत्रालय के सुरेंद्र सेवग, समिति के प्रवक्ता किशन गुर्जर आदि कर्मचारी नेताओं की अगुवाई में सभी विभागों के कर्मचारियों ने बड़ी संख्या में घुमचक्कर से उपखण्ड कार्यालय तक मार्च किया व अधिसूचना का दहन करते हुए नारेबाजी के साथ विरोध प्रदर्शन किया गया।




