






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 23 दिसम्बर 2021। क्षेत्र के गांव मोमासर में हनुमानजी मंदिर के 80 वर्षीय बुजुर्ग पुजारी से दो जनों के खिलाफ जमीन के रूपए लेने व जमीन नाम नहीं करवान तथा मारपीट कर जान से मारने की धमकी का आरोप लगाते हुए श्रीडूंगरगढ़ थाने में मुकदमा दर्ज करवाया है। थानाधिकारी वेदपाल शिवराण ने बताया कि चिमनाराम मेघवाल गांव मोमासर ने मुकदमा दर्ज करवाते हुए बताया कि भंवराराम उर्फ कालूराम तथा सांवराराम ने 9 दिसंबर को उसके भूखंड में नाजायज रूप से घुस गए व मारपीट की। चिमनाराम ने पुलिस को बताया कि आरोपियों ने मारपीट करते हुए जान से मारने की धमकी दी तथा मंदिर में पूजा पाठ नहीं करने देकर यहां से निकल जाने के लिए धमकाया। चिमनाराम के शोर मचाने पर कुनणाराम, रामचंद्र मौके पर आए व उसे छुड़वाया। परिवादी ने बताया कि उसने दोनों आरोपियों से दो बीघा जमीन खरीदी और उसका बेचान उन्होंने नहीं करवाया तथा अब भी नहीं करवाने की बात कहते हुए विवाद कर रहें है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच एएसआई रामनिवास के सुपुर्द की गई है।



