






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 23 दिसंबर 2021। पालिका उपाध्यक्ष व वार्ड 36 के पार्षद बंशीधर सुथार की फेसबुक आईडी बुधवार को हैक हो गई है व हैकर उनके परिचितों से मैसेज करके उनसे रूपए मांग रहें है। सुथार ने बताया कि उन्होंने थाने में मुकदमा दर्ज करने के लिए प्रार्थना पत्र दे दिया है तथा सभी को सचेत कर दिया है कि कोई मेरे नाम से रूपए मांगे तो जमा नहीं करवाए। उन्होंने बताया कि उनकी आईडी हैक के बाद हैकर ने उनके नाम से दूसरी आईडी बना ली है व फोन पे या अकांडट नम्बर देकर रूपयों की मांग कर रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
श्रीडूंगरगढ टाइम्स। राजस्थान विद्युत तकनीकी कर्मचारी एसोसिएशन की कार्यकारिणी बैठक प्रदेशाध्यक्ष पृथ्वीराज गुर्जर की अध्यक्षता में बुधवार को जयपुर में आयोजित हुई जिसमें संगठन के प्रदेश सचिव पद पर श्रीडूंगरगढ के मनीष विश्नोई को नियुक्त किया गया। संघ के पदाधिकारियों ने मनीष को शुभकामनाएं दी तथा कर्तव्य निष्ठा से संगठन के हित में कार्य करने की बात कही। वहीं मनीष ने संघ के सभी सदस्यों का आभार व्यक्त किया।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। यूनिवर्सल योगा एलायंस इंडिया ने राजस्थान प्रदेश अध्यक्ष पद पर श्रीडूंगरगढ़ के ओम कालवा को नियुक्त किया है। कालवा ने बताया कि ये संगठन स्कूली छात्रों के बीच योग खेल और कौशल को बढ़ावा देने के लिए कार्य करेगा। यूनिवर्सल योगा एलायंस के जनरल सेक्रेट्री आशीष अवस्थी व प्रहलाद कुमार ने ये नियुक्ति देते हुए कालवा को पदभार सौंपा है। योग समिति के प्रदेशाध्यक्ष योगाचार्य रामावतार यादव, मनोज कुमार सैनी, राकेश कुमार तूनवाल सहित अनेक नागरिकों ने व कालवा के विद्यार्थियों ने उन्हें शुभकामनाएं दी।
खोया पाया
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। घूमचक्कर रोड पर पुराने बिजली घर के पास सड़क पर कस्बे के युवक अजय आचार्य को एक बालक पवन कुमार जाट पुत्र बिरमा राम जाट का आधार कार्ड मिला है। अजय ने बताया कि आधार में पता श्रीडूंगरगढ़ का ही है और जिस किसी का हो वह 8949979489 पर संपर्क करके ले सकता है।
श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र के समस्त प्रामाणिक व विश्वसनीय समाचारों के लिए जुड़े श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स के साथ और पाएं देश प्रदेश की वो खबर जो आमजन जीवन को करें प्रभावित।




