May 21, 2026
00

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 23 दिसंबर 2021। पत्नी के थाने में मुकदमा दर्ज करवाने से नाराज पति ने शराब पीकर ससुराल में हंगामा मचा दिया और पुलिस को मौके पर जाकर उसे गिरफ्तार करना पड़ा। गांव जेतासर निवासी सुमन ने अपने पति रणवीर नायक निवासी खुड़ी, सीकर पर दहेज के लिए तंग परेशान करने का मुकदमा थाने में दर्ज करवाया था। बुधवार रात रणवीर शराब के नशे में धुत होकर हाथ में रस्सी लेकर मंगलाराम नायक के घर पहुंचा व परिवार सहित जान से मारने की धमकियां देने लगा। एसआई बलवीर मय टीम मौके पर पहुंचे व रणवीर से समझाईश की और वह नहीं माना तो उसे गिरफ्तार कर थाने लाया गया।

श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र के समस्त प्रामाणिक व विश्वसनीय समाचारों के लिए जुड़े श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स के साथ और पाएं देश प्रदेश की वो खबर जो आमजन जीवन को करें प्रभावित।