






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 23 दिसंबर 2021। प्रदेश भर में आज बाड़मेर क्षेत्र में आरटीआई कार्यकर्ता के साथ किए गए नृशंस कृत्य के लिए विरोध में आवाज उठ रही है। श्रीडूंगरगढ़ में भी राष्ट्रीय जागरूकता एवं आरटीआई संगठन के कार्यकर्ता इस प्रकरण में न्याय के लिए खड़े हुए और मुख्यमंत्री के नाम उपखंड अधिकारी को ज्ञापन देकर त्वरित प्रभावी कार्रवाई करने की मांग की।
ये है मामला।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। बाड़मेर के गिड़ा क्षेत्र के चीमणियों की ढाणी निवासी आरटीआई कार्यकर्ता अमराराम जाट ने गांव में भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाई और 8 बदमाशों ने उनके साथ बर्बरता की सारी हदें पार कर दी। अमराराम के दोनों पैर तोड़कर कीलें ठोक दी गई, पेचकस से आरपार छेद कर दिए, हाथ तोड़ दिया। बुरी तरह से घायल अमराराम को परिजन अस्पताल ले गए व अब जोधपुर में उनका ईलाज किया जा रहा है।
संगठन ने न्याय की आवाज बुलंद की।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। इस घटना के खिलाफ आवाज उठाते हुए राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं आरटीआई जागरूकता संगठन श्रीडूंगरगढ़ के जिलाध्यक्ष ललित ओड ने कहा कि राजस्थान में अपराधों की कमी गिनवा रही सरकार अपराधियों पर लगाम कसने का काम कब करेगी। ओड ने कहा कि अमराराम पर जानलेवा हमले के आरोपियों को शीघ्र गिरफ्तार करें और राजस्थान को अपराधियों का गढ़ बनने से रोके। ज्ञापन देने के दौरान संग़ठन के शहर अध्यक्ष संतोष विनायकिया, तहसील अध्यक्ष श्रवणसिंह पुन्दलसर, शहर महामंत्री अनमोल मोदी, शहर मंत्री रामुनाथ जाखड़, ओमप्रकाश ओड, बिमल शर्मा, मेघराज आँवला, रामेश्वरलाल सुथार, यशोदा सिध्द, रक्षिता मालू, इन्दर सिंह पुंदलसर, अनिल वाल्मिकी शामिल रहें व सरकार से न्याय की मांग की।
श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र के समस्त प्रामाणिक व विश्वसनीय समाचारों के लिए जुड़े श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स के साथ और पाएं देश प्रदेश की वो खबर जो आमजन जीवन को करें प्रभावित।



