May 20, 2026
00

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 24 दिसंबर 2021। श्रीडूंगरगढ़ में पीएनबी की शाखा ने गुरूवार को ऋण वितरण शिविर का आयोजन किया जिसमें कृषि, रिटेल, एमएसएमई के 1 करोड़ 60 लाख रूपए की राशि के ऋणों का वितरण किया गया। बैंक के वरिष्ठ प्रबधंक रामप्रताप गोदारा ने इस अवसर पर ग्राहकों को बैंक की विभिन्न स्कीमों की जानकारी देते हुए बताया कि पंजाब नैशनल बैंक 4 प्रतिशत की सस्ती ब्याज दर पर 3 लाख तक कृषि/फसल ऋण उपलब्ध करवा रहा है तथा 06.75 प्रतिशत की दर से होम लोन एंव 06.75 प्रतिशत की दर से कार लोन उपलब्ध करवा रहा है साथ ही सस्ती दरों पर व्यवसायिक लोन भी प्रदान कर रहा है। उन्होंने कहा कि बैंक केवल 12 रूपये वार्षिक पर 2 लाख का दुर्घटना बीमा तथा मात्र 330 रुपए में 2 लाख का साधारण जीवन बीमा की सुविधा भी प्रदान कर रहा है। इस मौके पर शाखा प्रबधंक धर्मवीर नार, सुनिल सांवरिया, अनिल ढाका, महेश यादव एंव हरिप्रसाद भादू मौजूद रहें।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। पीएनबी बैंक ने मनाया ऋण वितरण समारोह, प्रबंधक रामप्रताप गोदारा ने अनेक लोन संबंधी जानकारियां दी।