






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 24 दिसंबर 2021। गांव मोमासर निवासी चौथुराम ने श्रीडूंगरगढ़ थाने में अपने छोटे भाई की अचानक मृत्यु की सूचना पुलिस को दी। चौथुराम ने पुलिस को बताया कि 39 वर्षीय मेरा छोटा भाई निराणाराम पुत्र पेमाराम बावरी गुरूवार को रूपाराम पुत्र रेवन्तराम जाट के खेत में सुबह करीब 10 पिकअप में चारा भर रहा था। अचानक हार्ट अटैक आया और उपचार के लिए उसे मोमासर सीएचसी लेकर गए जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मर्ग दर्ज कर ली तथा शव का पोस्टमार्टम करवा परिजनों के सुपुर्द कर दिया।



