May 21, 2026
00

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 24 दिसम्बर 2021। श्रीडूंगरगढ़ शहर में ध्वनि प्रदूषण रोकने की मांग प्रशासन से वार्ड 36 के नागरिकों ने आज प्रशासन गांवो के संग शिविर में की। शिविर में वार्ड के पार्षद व पालिका उपाध्यक्ष बंशीधर सुथार ने शिविर में 2 बालकों को श्रवण यंत्र भेंट दिया। वार्ड वासियों ने सुअरों से मुक्ति दिलवाने, गोचर भूमि पर सांकेतिक बोर्ड लगवाने, भेड़ ऊन विभाग कार्यालय के अंतर्गत 13 बीघा में पशु चिकित्सालय खोलने, सर्दी में प्रतिदिन पेयजल सप्लाई देने जैसी प्रगतिशील मांगे शहर हितार्थ प्रशासन से की। शिविर में पालिका ने कॉटन थैले वितरित किए व इंदिरा गांधी शहरी क्रेडिट कार्ड योजना के अंतर्गत आवेदन ऑनलाइन करने के कार्य किए गए। शिविर में पालिकाध्यक्ष मानमल शर्मा, पार्षद रजत आसोपा, रामसिंह जागीरदार, जगदीश प्रसाद गुजर, लोकेश गोड़, विक्रम सिंह, गोपाल छापोला, अरुण पारीक, पवन उपाध्याय, महराज प्रजापत, आशुसिंघ राजपुरोहित, रामलाल सुथार, रामलाल सुनार, नारायण सुनार, पूनम चंद सुथार, रेलसेवा संघर्ष समिति के अध्यक्ष तोलाराम मारू, सूरजभान प्रजापत, मुकेश भाटी, पवन सोनी, सूरजमल सहित अनेक नागरिक उपस्थित रहें।