May 20, 2026
00

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 24 दिसम्बर 2021। गांव गुसाईंसर बड़ा के युवक हरीश सारस्वत पुत्र ताराचंद सारस्वत को आज सीएम वीसी में मंत्री भंवरसिंह भाटी ने जिला कलेक्ट्रेट में सम्मानित किया गया। सारस्वत ने राजस्थान सरकार द्वारा राजीव गांधी की 75 वीं जन्म जयंती के अवसर पर राजीव गांधी डिजिटल क्रान्ति सप्ताह में राज्य स्तरीय सूचना प्रौद्योगिकी पर “क्विजथॉन” प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगिता में राज्य भर से 37,221 प्रतिभागियों ने भाग लिया। हरीश ने राज्य स्तर पर इसमें 37 वां स्थान हासिल किया है। सारस्वत ने बताया कि जिलाकलेक्ट्रेट कार्यालय बीकानेर में आयोजित समारोह में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग की अगुवाई में जल संसाधन एवं ऊर्जा मंत्री भंवर सिंह भाटी, डूंगर कॉलेज के प्राचार्य डॉ.जी.पी.सिंह, फिजिक्स लेक्चरार डॉ. एम. डी. शर्मा एवं सहायक निदेशक डॉ राकेश हर्ष द्वारा सम्मानित किया गया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने सभी प्रतिभागियों से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से संवाद भी किए व बधाई दी।