






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 25 दिसंबर 2021। श्रीडूंगरगढ़ कस्बे एक गाड़ी मोटर मिस्त्री पर मोटर बदलने के नाम पर 95 हजार रुपए हड़प लेने का आरोप लगाते हुए गाड़ी मालिक ने श्रीडूंगरगढ़ थाने में मुकदमा दर्ज करवाया है। लिछमण पुत्र टिकुदास निवासी सुजानगढ़ चूरू ने पुलिस को बताया कि उसने अपनी बहन की सूमोग्रांड गाड़ी श्रीडूंगरगढ़ निवासी मिस्त्री सुरेश वर्मा को इंजन ठीक करने दी थी। पार्थी ने बताया कि इंजन के नाम पर 9 माह में कुल 91 हजार 500 रुपए ले लिए और गाड़ी ठीक नहीं की। जब आरोपी से रुपए मांगे तो आरोपी आवेश में आ गया और गाड़ी है जैसे ही ले जाने की बात कहते हुए कबाड़ में बेचने की धमकी देने लगा। आरोपी ने रुपए देने व गाड़ी ठीक करने से मना करते हुए रुपए हड़प लिए। थानाधिकारी वेदपाल शिवराण ने बताया कि मामला दर्ज कर जांच एएसआई रविन्द्र सिंह के सुपुर्द कर दी गई है।



