May 20, 2026
00

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 25 दिसम्बर 2021। गांव मिंगसरिया में जान से मारने की नियत से डराने और जाति सूचक गालियां निकालने का मामला सामने आया है। श्रीडूंगरगढ़ थाने में मिंगसरिया निवासी राजेन्द्र मेघवाल ने संदीप सिंह के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है। घटना शुक्रवार शाम को करीब सवा पांच बजे पथवारी के पास मिंगसरिया की है। इस सम्बंध में प्रार्थी ने बताया कि आरोपी बोलेरो कैंपर लेकर आया और जबरन घर में घुसकर बंदूक दिखाकर धमकी दी। आरोपी ने प्रार्थी को जातिसूचक गालियां देते हुए जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट के आधार पर विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।